नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने आगामी रणनीतिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन साधने का प्रयास किया है।
घोषित संगठन संरचना में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, वरिष्ठ नेता राम माधव, बैजयंत ‘जय’ पांडा तथा रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री (जनरल सेक्रेटरी) बनाया गया है। वहीं, बी. एल. संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (जनरल सेक्रेटरी – ऑर्गनाइजेशन) के पद पर बने रहेंगे।
