जांजगीर-चांपा। जिले के प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ एवं जिला अस्पताल जांजगीर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकेंद्र कश्यप ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 18 से 21 अगस्त 2026 तक मेलबर्न में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों से चिकित्सक, चिकित्सा विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।
डॉ. लोकेंद्र कश्यप International Diabetes Federation (IDF) के सदस्य भी हैं। सम्मेलन के दौरान डायबिटीज के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों, नई दवाओं एवं तकनीकों को लेकर दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा और विचार-विमर्श होगा।
डॉ. कश्यप सम्मेलन में डायबिटीज एवं उससे जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार और नवीनतम चिकित्सा अनुसंधान की जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही विश्वभर के विशेषज्ञों के अनुभव एवं नई चिकित्सा तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे सम्मेलनों में दुनिया के चुनिंदा चिकित्सा विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं। डॉ. लोकेंद्र कश्यप की इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता जांजगीर-चांपा जिले के लिए भी गौरव का विषय है।
सम्मेलन से प्राप्त नवीनतम चिकित्सा जानकारी एवं उपचार की आधुनिक पद्धतियों का लाभ भविष्य में क्षेत्र के मरीजों को मिल सकेगा।
