LPG Cylinder Price: महीने के शुरूआत में आम आदमी को मिली राहत, गैस सिलेंडर के दाम हुआ सस्ता, जानिए नए दाम…

दिल्ली.Commercial LPG Cylinder Price: महीने की शुरुआत में ही लोगों के लिए राहत भरी खबर हैं। दरअसल, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर की दाम सस्ता हुआ हैं। अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 19 रुपए कम देना पड़ेगा। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,745.50 रुपए मिलने वाला हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने चुनाव के बीच में ये फैसला लेकर कमर्शियल सिलेंडर उपयोग करने वाले लोगों को राहत दिया हैं।

आज से यानी 1 मई 2024 से कमर्शियल गैस सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1745.50 रुपये के मिलेंगे। जबकि, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1698.50 की दर से एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं कोलकाता में 1859 तो चेन्नई में 1911 रुपए की दर से मिलेगा।

बता दें कि,19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत कम की गई हैं। लेकिन, घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 803 रुपए हैं।

इन्हें भी पढ़िए – B.Ed डिग्रीधारी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, “नहीं जाएगा नौकरी…दिया जाएगा D.El.Ed करने का मौका!” पढ़िए वायरल आदेश…

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगी 1000 रुपए…इस दिन आएगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त…

आपने भी लगवाए हैं कोरोना के समय Covishield Vaccine तो कभी भी हो सकती हैं मौत! सामने आए गंभीर Side Effects

नौकरी से जल्द निकाले जाएंगे B.Ed डिग्रीधारी टीचर्स? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कह दी ये बड़ी बात..!