पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.86 लाख नए केस… 2.91 लोग हुए ठीक..

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने हाहाकार मचा दिया है। हर दिन कोरोना के नए केस रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में बढ़ते कोरोना केस के कारण अस्‍पतालों में बेड और ऑक्‍सीजन की दिक्‍कत बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3 लाख 86 हजार 854 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक एक दिन के अंदर मिले नए मरीजों का ये आंकड़ा सबसे अधिक है। इससे पहले 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 3.79 लाख मरीजों की पहचान हुई थी।

कोरोना के बढ़ते केस के बीच कोविड-19 से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़ती जा रही है। ये लगातार तीसरा दिन है जब तीन हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के चरमराती व्यवस्था के बीच कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्‍या परेशानी खड़ी करने लगी है। देश में 31 लाख 64 हजार 825 एक्टिव केस हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका में सबसे ज्यादा 68 लाख एक्टिव केस हैं।

कोरोना के बढ़ते एक्टिव केस के बीच राहत की खबर ये है कि इस संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा भारत में डेढ़ करोड़ के पार हो गया है। देश में अब तक 1 करोड़ 50 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले एक दिन में रिकॉर्ड 2.70 लाख लोग रिकवर हुए हैं।