अस्पताल में पांच मरीजों की थमी सांसे… कहीं ऑक्सीजन की कमी तो नहीं.?

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित टेंडर पॉम हॉस्पिटल में पांच मरीजों की मौत हो गई। ये सभी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इससे अस्पताल में हंगामा मच गया। अपनों की मौत से नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल के बाहर धरना भी दिया।

गोमतीनगर शहीद पथ स्थित टेंडर पॉम अस्पताल में देर रात एक मरीज की मौत हो गई। आरोप हैं कि ऑक्सीजन की किल्लत हो गई। देखते-देखते कई मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे अस्पताल में कोहराम मच गया। इंदिरानगर निवासी रेखा सिंह, पोस्ट कोविड शंकर गुप्ता समेत अन्य मरीजों की जान चली गई। परिवारीजन निधि मिश्रा का आरोप है कि मेरे जीजा शंकर गुप्ता अवध विहार में रहते हैं। उन्हें 14 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

आरोप हैं कि 28 अप्रैल की रात करीब आठ बजे ऑक्सीजन का संकट हुआ। मरीज वेंटिलेटर पर थे। नाराज निधि मिश्रा गुरुवार सुबह अस्पताल गेट के बाहर धरना पर बैठ गईं। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। अस्पताल में 300 बेड हैं। इसमें कोरोना व दूसरी बीमारी से पीड़ित भर्ती किए जा रहे हैं। ज्यादातर बेड भरे हैं। बीती रात से अस्पताल में मौत का तांडव शुरू हुआ। पांच मरीजों की सांसें थम गईं। गुस्से तीमारदारों ने हंगामा किया।

“अस्पताल में पांच मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मरीजों को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं गई। जिन भी मरीजो की मौत हुई है। वह गंभीर थे। तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं।”

टेंडर पॉलम हॉस्पिटल, गोमतीनगर