सरकारी स्कूल की दीवार गिरी… 10 से अधिक नीचे दबे.. अभी तक 3 शव निकाले गए

बिहार। खगड़िया में बड़ा हादसा हो गया है। एक मध्य विद्यालय की दीवाल गिरने से 10 से अधिक लोग उसके नीचे दब गए हैं। घटनास्थल से फिलहाल तीन लोगों का शव निकाला जा चुका है। स्थानीय ग्रामीण ही राहत कार्य में जुटे हैं। वरीय अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी घटना स्थल पर पहुंच रहे है।

यह हादसा गोगरी के चैधा बन्नी चंडी टोला में हुआ है। यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय की दीवार गिर गई है। दीवार जिस वक्त गिरी तब कुछ लोग उसके बगल में बैठे थे, वे इसकी चपेट में आ गए हैं। घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।