‘घर छोड़कर मत जाओ, कहीं घर न मिलेगा’.. सिंधिया पर MP कांग्रेस ने ट्वीट की कविता .. इधर सीएम भूपेश ने Tweet कर कहा ये ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर अब बहुमत साबित करने का संकट है। 18 साल तक कांग्रेस के साथ रहने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। इस बीच कांग्रेस की ओर से लगातार उनपर बयान दिए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल की ओर से बुधवार दोपहर को एक कविता ट्वीट की गई। इस कविता में ‘घर छोड़कर जाने वाले’ साथियों के लिए संदेश दिया गया है। ट्वीट में लिखा है, ‘घर छोड़कर मत जाओ, कहीं घर न मिलेगा’।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और 22 विधायकों के जाने पर MP कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया…

सम्मान-सौहार्द का,

ये मंज़र न मिलेगा,

घर छोड़ कर मत जाओ,

कहीं घर न मिलेगा.

याद बहुत आयेंगे,

रिश्तों के ये लम्बे बरस,

साया जब वहाँ कोई,

सर पर न मिलेगा.

नफ़रत के झुंड में,

आग तो मिलेगी बहुत,

पर यहाँ जैसा कहीं,

प्यार का दर न मिलेगा.

घर छोड़कर मत जाओ,

कहीं घर न मिलेगा.

होली के त्योहार के दिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को सबसे बड़ा झटका दिया। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसी के बाद से ही कांग्रेस के कई नेता लगातार उनपर आक्रामक बयान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब भी कोई कांग्रेस को छोड़कर जाता है तो गुर्राता हुआ जाता है, जबकि दुम दबाकर वापस आता है।

img 20200311 wa0012 16752751535168138829
img 20200311 wa00136252190119408406562
img 20200311 wa00095040353618091050632
img 20200311 wa00111337611975325073240
img 20200311 wa00104422400845688111518
img 20200311 wa00088519971430437936689