वीडियो : गोवा जाकर इन 12 जगहों की नहीं की सैर.. तो कुछ नहीं देखा!

फ़टाफ़ट डेस्क। गोवा भारत का सबसे छोटा शहर है और बीचों के लिए अत्यंत मशहूर है। अगर आप पानी की लहरों की सरसराहट को महसूस करना चाहते है तो आइए, पधारिए गोवा के पर्यटन स्थल पे। लोग अक्सर अपनी छुट्टियाँ यहाँ बिताते है। यहाँ का माहौल बहुत ही अपना-सा महसूस कराता है। शायद इसलिए क्योंकि यहाँ आपको हर उम्र के लोग दिखेंगे।

अगर आप गोवा जाकर एक बेहतरीन याद को सँजोना चाहते हैं तो अक्टूबर से जनवरी का समय सबसे उचित माना जाता है। इस दौरान देश-विदेशों के पर्यटकों की भारी भीड़ यहाँ उमड़ती है। यहाँ का नए साल का उत्सव विश्वभर में मशहूर है। इस समय विभिन्न जगहों से लोग क्रिसमस व नए साल के लिए छुट्टियाँ लेकर आते है। इस वक्त आपको यहाँ कुछ चर्चित हस्तियाँ भी उत्सव मनाते नज़र आ जाऐंगे। मौसम भी बहुत सुहाना कि बीचों की लहरें आपको मोहित कर देंगी।

देखिए वीडियो-

12 गोवा के पर्यटन स्थल

आनंद की नैया में सवार लोग आपको हर किनारे पर खिलखिलाते दिखेंगे। आइए, अब गोवा की कुछ खूबसूरत जगहों की सैर की जाए:

पालोलेम बीच – शांतिप्रिय वातावरण का स्थान
बागा बीच – पैरासीलिंग व बनाना राईड का आनंद
दुधसागर वॉटरफॉल – दूध जैसे पानी का स्थान
बॉम जिसस बसिलिका – धार्मिकता का प्रतीक
अगुआडा किला – उम्दा तस्वीरों का मूल स्थान
सैटर्डे नाईट मार्केट – खरीदारों का केंद्र
मंगेशी मंदिर – शिव मंदिर की पावनता
नेवेल एविएशन म्यूजियम – भारत का एकमात्र नेवल म्येज़ियम
टीटो नाईटक्लब – पार्टी का परिंदा
मार्टिन कॉर्नर – सीफूड का केंद्र
अंजुना बीच – सबसे प्रचीन बीच
चोराओ द्वीप – प्रकृति की गोद

पालोलेम बीच – शांतिप्रिय वातावरण का स्थान

ये बीच दक्षिण गोवा के कानाकोना में स्थित है जहाँ कतारों से लगे ताड़ के पेड़ और लकड़ी की झोपडियाँ बीच की सुंदरता को बरकरार रखने में पूरा सहयोग करती है। ये बीच अपनी शांत और सुकून देनेवाली लहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ की एक और चीज़ शांत है और वो है डिस्को। यहाँ पे आप सबको निजी हेडफ़ोन दिए जाएंगे। आप इन्हे पहनिए और वहाँ मौजूद भीड़ के बीच खुद में ही जम के थिरकिए और अपनी नीरस भरी दुनिया को अलविदा कहकर रात्रि को शुभ बनाइए। यह र्यटकों का पसंदीदा स्थल है।

बागा बीच – पैरासीलिंग व बनाना राईड का आनंद

गोवा बागा बीच उत्तरी गोवा का सबसे मशहूर बीच है जो पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है । बीच के पास काफी सारी झोपड़ियाँ और फिशिंग बोट्स हैं। मुख्य रूप से ये बीच पैरासीलिंग और बनाना राईड जैसे पानी के खेलों के लिए जाना जाता है। आपको यहाँ डॉलफिन देखने का अवसर भी प्राप्त होगा। लहरें जब बार -बार आपके पैरों को छूकर गुज़रेगी तो आपको लगेगा जैसे वो लहरें अपनी कोई कीमती चीज़ आपके लिए छोड़ गई है। यह गोवा के टॉप पर्यटन स्थल है।

दुधसागर वॉटरफॉल – दूध जैसे पानी का स्थान

ये वॉटरफॉल गोवा की मनडोवी नदी पर स्थित, भारत की चौथा सबसे ऊँचा वॉटरफॉल है जिसकी ऊँचाई 320 मीटर है। ये भगवान महावीर सैंक्चुरी और मोलम नेशनल पार्क में हैं। तो आप यहाँ आकर हरियाली से ढ़के जंगल के साथ-ही-साथ तेज़ वेग से गिरता हुआ पानी भी देख पाएंगे। जैसा कि आपको इसके नाम से ही समझ आ रहा होगा कि इसका पानी एकदम दूध जैसा सफ़ेद है। यहाँ आकर आप मनमोहक नज़ारे देख पाएंगे। आप यहाँ हाईकिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। यहाँ आने का सबसे अच्छा समय है जून से सितंबर।

बॉम जिसस बसिलिका – धार्मिकता का प्रतीक

अगर आप शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप गोवा के इस मशहूर चर्च में आ सकते है। यह चर्च ओल्ड गोवा में स्थित है। यहाँ सैंट फ़्रांसेस जे़वियर के अवशेषों को सुरक्षित रखा गया है। यह चर्च अपनी वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। ये बात सच है कि ये गोवा का सबसे प्राचीन चर्च है, पर अभी भी इसने पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ केंद्रित कर रखा है।

अगुआडा किला – उम्दा तस्वीरों का मूल स्थान

पुर्तगालियों द्वारा इस किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था। यह गोवा के पर्यटन स्थल में से बेहद आकर्षक स्थान है, जहाँ लोग लगभग हर मौसम में आना पसंद करते है। अगर आप में फ़ोटोग्राफ़ी का कीड़ा है जो आपको समय -दर-समय काटता रहता है तो आप यहाँ आकर अपनी इस चाह को पूरा कर सकते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती की वजह से काफी मशहूर है।

सैटर्डे नाईट मार्केट – खरीदारों का केंद्र

उत्तरी गोवा के अरपोरा में स्थित यह मार्केट भारतीयों और यूरोपियन लोगों में बेहद लोकप्रिय है। अगर आप गोवा की यात्रा करने आ रहे हैं तो यहाँ आना न भूलें। आप यहाँ मनचाहे तरीके से खरीदारी कर सकते है। आपको यहाँ तड़कते-भड़कते कपड़ों से लेकर जूते, बैग, लैदर की चीज़े, हस्तशिल्प, सजावटी लैंप आदि बिकते हुए मिलेंगे। पार्टी के लिए रेस्टोरेंट्स, बार आदि भी कतार में खडे़ हैं।

मंगेशी मंदिर – शिव मंदिर की पावनता

अगर आप ये समझते है कि गोवा सिर्फ चर्चों के लिए मशहूर है तो आप ये जान लें कि आप गलत है। यहाँ गोवा का प्राचीन शिव मंदिर भी अपनी आध्यात्मिकता बिखेरता है। तो अगर आप धार्मिक स्वभाव के नहीं है तब भी आप यहाँ बिना किसी हिचकिचाहट के आ सकते हैं। यहाँ का ध्यान आकर्षित करने वाली चीज़ है यहाँ का सात मंज़िली दीयों का टावर। तो आइए और भक्ति में लीन हो जाइए।

नेवेल एविएशन म्यूजियम – भारत का एकमात्र नेवल म्येज़ियम

भारत का एकमात्र नेवेल एविएशन म्यूजियम गोवा में है। यह म्यूजियम पूरे एशिया में प्रचलित है। यदि आप गोवा दर्शन के लिए आते है और सुरक्षाबलों से बेहद लगाव रखते है तो यहाँ आना आपका कर्तव्य बनता है। आपको यहाँ सात अलग तरह के एयरक्राफ़्ट, रॉकेट, बम, पैराशूट, पायलट की पोशाक आदि देखने को मिलेंगी। ये सब देखकर आप गद-गद हो उठेंगे।

टीटो नाईटक्लब – पार्टी का परिंदा

गोवा यहाँ की नाईटक्लब के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है और ये क्लब उनमें सबसे श्रेष्ठ है। यहाँ के दो भाग हैं, पहला है डांस फ्लोर जहाँ आप जी भर के नाच सकते हैं और दूसरा है कि आप एक जगह आराम फरमा के बैठ जाइए और क्लब में हर तरफ हो रही हलचल का आनंद लें। चकमकाती लाईट, लाउड म्यूज़िक और अपनी मस्ती में झूमते लोग।

मार्टिन कॉर्नर – सीफूड का केंद्र

गोवा के दर्शनीय स्थल में इसका नाम भी शामिल है, पूछिए क्यों? वो इसलिए क्योंकि यहाँ की अद्भुत सुंदरता आपको दीवाना बना देगी और यहाँ का लज़ीज़ सी फूड खाकर आप अपनी उंगलियाँ चाटते रह जाएंगे और फिर जब भी दोबारा गोवा आऐंगे तो खाने के लिए यहीं खिंचे चले आऐंगे। और क्या पता आपकी किस्मत अच्छी हो तो आप यहाँ किसी बहुचर्चित हस्ती से भी मिल पाऐं।

अंजुना बीच – सबसे प्रचीन बीच

गोवा बीच में एक और बीच जिसने गोवा में सबसे पहले प्रसिद्धि प्राप्त की जिसका कारण था – हिप्पी संस्कृति। यह बीच अरब सागर में ढलते सूरज को देखने की सबसे सटीक जगह है। आप शांति से बैठकर हर चीज़ महसूस करते हुए इसके गवाह बन सकते है। यकीन मानिए ऐसी अनुभूति आपको पहले नहीं हुई होगी।

चोराओ द्वीप – प्रकृति की गोद

मंडोवी नदी पर स्थित यह द्वीप पंजी के करीब ही है। संस्कृत में इसका अर्थ है शानदार कीमती पत्थर। यह द्वीप अद्भुत पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों के लिए लोकप्रिय है। यहाँ बर्ड़ सेंक्चुरी है जिसमें विभिन्न प्रकार के अनदेखे पक्षी आपको देखने मिलेंगे। मैंग्रोव वन में आपको चिड़ियों का संगीत सुनने मिलेगा जिसे सुनके आप भी चहचहाने लगेंगे। यह सबसे मशहूर गोवा में पर्यटन स्थल है।

गोवा कैसे पहुँचे?

गोवा का जुड़ाव अनेकों शहरों व देशों से है। आप आसानी से किसी भी साधन द्वारा यहाँ पहुँच सकते हैं। तो जल्द ही गोवा आने का प्लान बना लीजिए:

हवाईजहाज़ द्वारा

अगर आप हवाई यात्रा करके यहाँ तक पहुँचना चाहते हैं तो, डबोलिम एयरपोर्ट इसके सबसे नज़दीकी है। यह गोवा की राजधानी, पण्जी से 29 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय फ्लाईटें आती है। ये एयरपोर्ट यू.के व जर्मनी को गोवा से जोड़ता है।

ट्रेन द्वारा

मरगाँव में स्थित, मड़गाँव व वास्को-डी-गामा, गोवा के मुख्य रेलवे स्टेशन है जिसका अन्य शहरों से अच्छा जुड़ाव बना हुआ है। भारत के अधिकतर राज्यों से यहाँ आया जा सकता है।

बस द्वारा

गोवा का बस द्वारा भी अन्य शहरों से अच्छा जुड़ाव है। यहाँ का मुख्य बस स्टैंड कदंबा है जो, पण्जी में स्थित है। यहाँ से आपको बिना किसी परेशानी के बस सर्विस मिल जाऐंगी।