प्यार में धोखे की अनोखी कहानी : एक साथ 3 गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था लड़का… बाद में हुआ ऐसा गजब खुलासा..

नई दिल्ली। प्यार में धोखे के कई किस्से तो आपने जरूर सुने होंगे लेकिन यह कहानी जरा हटके है। एक लड़का एक साथ 6 लड़कियों के इश्क में गिरफ्तार था और उन्हें डेट भी कर रहा था। लेकिन उसकी जालसाजी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई क्योंकि उसकी तीन गर्लफ्रेंड एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में आ गईं जिसके बाद लड़के की पोल खुल गई।

‘डेली मेल’ की खबर के मुताबिक अनोखे आशिक की तीन गर्लफ्रेंड बेकाह, अबी और मॉर्गन की उम्र 21 साल से कम है। लेकिन सभी की सभी एक ही लड़के के प्यार में पागल थीं। लेकिन एक दिन मॉर्गन को अपने बॉयफ्रेंड पर शक हुआ और उसने निगरानी शुरू कर दी। इस काम के लिए उसने सोशल मीडिया की मदद ली और बॉयफ्रेंड के पोस्ट पर नजर रखने लगी।

सबसे पहले मॉर्गन की दोस्ती अबी से हुई और बाद में उसे अबी से ही बेकाह के बारे में पता चला। इस तरह तीनों आपस में दोस्त बन चुकी थीं लेकिन इस बात से अंजान थीं कि उन तीनों का बॉयफ्रेंड एक ही लड़का है। लेकिन शक के आधार पर तीनों ने मिलकर बॉयफ्रेंड का पर्दाफाश करने का प्लान बनाया।

इस बीच तीनों का बॉयफ्रेंड उनके साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहा था। लेकिन उसे जानकारी नहीं थी कि तीनों गर्लफ्रेंड आपस में दोस्त हैं और एक-दूसरे को अच्छे से जानती हैं। फिर क्या था, एक दिन तीनों ने उसे मिलने के लिए बुलाया और जब लड़का वहां पहुंचा तो अपनी तीनों गर्लफ्रेंड को साथ देखकर उसके होश उड़ गए। अब उसका राज खुल चुका था। लड़के की हरकत से नाराज लड़कियों ने उससे अपने रिलेशन खत्म करने का फैसला कर लिया।

इस प्रेम कहानी में एक और ट्विस्ट तब आया जब लड़कियों को पता चला कि उनका बॉयफ्रेंड 3 नहीं बल्कि 6 लड़कियों को डेट कर रहा था। इन्हीं में तीन की आपस में दोस्ती हो गई और लड़का के फर्जीवाड़े का पूरा किस्सा सबके सामने आ गया। दिल टूटने के बाद तीनों लड़कियों ने साथ में रोड ट्रिप पर जाने का फैसला किया और एक पुरानी स्कूल बस से पूरे अमेरिका की सैर पर निकल गईं। इस दौरान उन्होंने अपनी पूरी कहानी इंस्टाग्राम के जरिए लोगों के साथ शेयर की है।