दबंगों ने बेरहमी से महिला को पीटा… CCTV में कैद हुई पूरी घटना.. देखें VIDEO

दिल्ली में एक महिला को तीन दबंगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। यह घटना बाहरी दिल्ली के राज पार्क थाना इलाके की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

CCTV में कैद इन तस्वीरों में देखा जा रहा है कि, किस तरह 3-3 दबंग लोग डंडों के साथ एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। महिला जमीन पर गिर गई। इसके बावजूद दबंगों द्वारा डंडों के वार नहीं रुके।

यह घटना 22 मार्च की है। आपको बता दें कि, जो लोग इस महिला को बेसबॉल और डंडों से पीट रहे हैं, वे महिला के पड़ोसी हैं।