Gold-Silver Price Today: नवरात्रि से पहले महंगा हुआ सोना, चांदी में भी तेजी; जानें सर्राफा का ताजा रेट

रांची. Gold-Silver Price Today: अगर आप सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी के भाव में उछाल देखा गया है। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 66,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 69,510 रुपए दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी प्रति किलो 85,300 रुपए के भाव से बेची जाएगी।

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि सोने और चांदी के भाव में उछाल देखा आया है। प्रति किलो चांदी के भाव में 1300 रुपए का उछाल देखा गया है। आज चांदी प्रति किलो 85,300 रुपए के भाव से बेची जाएगी। जबकि कल (गुरुवार) शाम तक चांदी 84,000 रुपए की दर से बेची गई थी।

सोने के भाव में उछाल

मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल देखा गया है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 65,700 रुपए बिका। आज इसकी कीमत 66,200 रुपए तय की गई है। यानी दाम मे 500 रुपए की बढ़ोतरी देखी गयी है। वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 68,990 रुपए के भाव से खरीदा। आज इसकी कीमत 69,510 रुपए तय की गयी है। यानी भाव में 520 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल

सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।

इन्हें भी पढ़िए –

Big Breaking: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानें- क्या है 5 न्याय, 25 गारंटी… यहां से डाउनलोड करिए घोषणा पत्र का PDF

Chhattisgarh News: 63 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का खुलासा, जानिए पूरी कहानी

Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सूतक काल लगेगा या नहीं?

Health Tips: सुबह उठने के 35 मिनट बाद करें ये 2 काम, शरीर के हर सिस्टम को कर देगा डिटॉक्स!

IPL 2024 में टूटा छक्कों का रिकॉर्ड, टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार 17 मैचों में पार हुआ ये आंकड़ा