मगरमच्छ ने अपने ही साथी का किया शिकार, जंगल का ये खतरनाक Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई वीडियो बहुत ही खौफनाक तो कई बेहद ही मार्मिक होते हैं। कुछ वीडियो तो इतने डरावने होते हैं कि उन्हें देखते ही लोगों की चीख निकल जाती है। जंगल का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें एक भूखे मगरमच्छ ने अपने ही साथी मगरमच्छ का शिकार कर लिया।

Random Image

शिकारी मगरमच्छ ने अपने ही साथी को बनाया अपना निवाला
डेढ़ मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरा हुआ मगरमच्छा पानी के सतह के ऊपर तैर रहा है। थोड़ी देर बाद एक और मगरमच्छ उस मगरमच्छ को अपने जबड़े दबाए हुए पानी के सतह के ऊपर दिखने लगचता है। वीडियो को थोड़ी देर देखने से यह साफ पता चल जाता है कि एक मगरमच्छ ने ही दूसरे मगरमच्छ का शिकार किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नेचर इज अमेजिंग (@AMAZlNGNATURE) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।”

वीडियो पर लोगों का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन

जंगल की दुनिया में शिकारी जानवरों का अपनी ही प्रजाति के जानवरों का शिकार करना सामान्य नहीं माना जाता। ऐसे में इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1.8 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं, 74 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जिनमें से कुछ लोगों का मानना है कि कभी-कभी मगरमच्छ और घड़ियाल अपनी ही प्रजाती के जानवरों का शिकार कर लेते हैं। जबकि कई लोग इस शिकारी मगरमच्छ की तुलना डायनासोर से कर रहे हैं।

देखिए वीडियो –