कांग्रेस ने 19 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट की जारी.. मन्ना मालिक को धनबाद से टिकट

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव 19 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. AICC की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक जामताड़ा सीट से इरफान अंसारी को टिकट दिया गया है. इरफान अंसारी ने 2014 के चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार बिरेन्द्र मंडल को 9137 वोटों के अंतर से हराकर विधायक बने थे.

इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को झारखंड चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को पार्टी ने लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.

देखिए..19 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

  • पाकुड़- आलमगीर आलम
  • जामताड़ा- इरफान अंसारी
  • जरमुंडी- बादल पत्रलेख
  • जमशेदपुर पश्चिम- बन्ना गुप्ता
  • कोलेबिरा- विक्सल कोंगाड़ी
  • बेरमो-राजेंद्र प्रसाद सिंह
  • कांके-राजीव कुमार
  • हटिया- अजय नाथ शहदेव
  • खिजरी- राजेश कच्छप
  • झरिया- पूर्णिमा सिंह
  • बाघमारा- जलेश्वर महतो
  • महगामा- दीपिका पांडेय सिंह
  • बोकारो- संजय सिंह
  • हजारीबाग- आरसी प्रसाद मेहता
  • धनबाद- मन्ना मलिक
  • सिमडेगा- भूषण बाड़ा
  • बरही- उमाशंकर अकेला
  • बड़कागांव- अंबा प्रसाद
  • जमुआ- मंजू कुमारी