Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी के इस बयान पर किया पलटवार; पढ़ें पूरी ख़बर

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सिंधिया ने राहुल गांधी के दो भारत वाले बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा है कि ऐसा बयान भारत का कोई नागरिक नहीं दे सकता। मेरा देश भारत है। मेरा देश एक है। मेरा देश एक परिवार है। भाई-भाई की संस्कृति मेरे देश में है। शायद राहुल गांधी का संदर्भ 2014 के पहले के भारत को लेकर है, जहां प्रगति नहीं होती थी। विकास नहीं होता था। भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

सिंधिया ने कहा कि मोदी जी के बाद दूसरा देश दिखा है। जहां भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। विकास के द्वार खोले गए हैं। अंत्योदय के आधार पर केवल अपना हक नहीं बल्कि विकास के नए आयाम दिए गए हैं।