दूल्हा-दुल्हन ने जयमाला के बाद की फायरिंग, VIDEO वायरल.!

Viral News: यूपी के मुज्जफरनगर का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ हैं। जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पिस्तौल से फायरिंग करते दिखे। बताया जा रहा हैं कि, वायरल वीडियो को लेकर अब यूपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। फिलहाल, नवविवाहित दंपति हनीमून पर हैं।

नई मंडी के एसएचओ बबलू वर्मा ने कहा कि, दंपति के खिलाफ IPC की धारा 336 (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

उन्होंने आगे कहा, “उनका पता लगाने और गिरफ्तार करने के लिए एक टीम तैनात की गई हैं।” एक स्थानीय सूत्र ने बताया कि, यह जोड़ा अपने हनीमून पर हैं और उन्हें मामले की जानकारी दे दी गई हैं।

बता दें कि, बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए 36 सेकेंड के वीडियो में दूल्हा एक हाथ में पिस्तौल लिए दो लड़कियों के साथ डांस कर रहा हैं। जश्न के दौरान दूल्हे और दुल्हन दोनों ने हवा में फायरिंग की। वीडियो के बारे में पता चलने पर पुलिस ने नई मंडी क्षेत्र के कई बैंक्वेट हॉल की जांच की। पुलिस ने कहा, “जांच के बाद यह पुष्टि हो गई कि घटना यहीं की है। पुलिस अब जोड़े का पता लगाने का काम कर रही हैं।”