Breaking News: ओडिशा में फिर रेल हादसा, बारगढ़ में पटरी से उतरी मालगाड़ी

chhattisgarh news

Odisha Train Accident: ओडिशा के बारगढ़ में सोमवार को एक मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे से हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में 3 ट्रेनों की टक्कर में 275 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए था।

हादसे के 51 घंटे बाद रविवार देर रात ही यहां रेल यातायात बहाल हुआ था। यातायात बहाल होने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है। उनका मकसद यह तय करना है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में लापता लोगों को उनके परिवार के सदस्य जल्द-से-जल्द ढूंढ सके। यह कहते हुए रेल मंत्री भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ट्रेन हादसे से जुड़ी दुर्घटना की सीबीआई जांच की सिफारिश की है।