Chhattisgarh News: भाजपा ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही मध्य प्रदेश की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके भाई विजय बघेल को उतारा गया है। वे दुर्ग से पार्टी के सांसद हैं।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी 16 अगस्त को ही केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे। इसमें इस बात पर चर्चा हुई थी कि कुछ कमजोर सीटों पर प्रत्याशियों की एक-दो दिनों में घोषणा कर दी जाएगी।
छत्तीसगढ के प्रत्याशियों की सूची –
![img 20230817 wa00066168752389937308414](https://fatafatnews.com/wp-content/uploads/2023/08/img-20230817-wa00066168752389937308414-694x1024.jpg)
![img 20230817 wa00079042423224515914618](https://fatafatnews.com/wp-content/uploads/2023/08/img-20230817-wa00079042423224515914618-738x1024.jpg)