Breaking: लोकसभा चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, अचानक तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

Bharatiya Janta Party: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उसने सोमवार को मेघालय और नगालैंड समेत तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें मेघालय, नगालैंड और पुदुचेरी शामिल हैं।

अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, रिकमैन मोमिन को मेघालय भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी को पुदुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।इसके साथ ही नगालैंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिाय गया है। अब बेंजामिन येप्थोमी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इसके साथ ही नगालैंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिाय गया है। अब बेंजामिन येप्थोमी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।