COVID-19 : पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 62 हजार नए केस… देश मे कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 24 घंटे में नए केस सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है। देश में गुरुवार को रिकॉर्ड 62 हजार से ज्यादा केस सामने आए। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख 27 हजार 074 हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को 62 हजार 538 मरीज बढ़े। इस दौरान 866 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि इसके पहले बुधवार को 56 हजार 282 नए केस मिले थे। जबकि संक्रमण के चलते 904 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक, देश में कोरोना के अब 06 लाख 07 हजार 384 एक्टिव केस हैं। कोरोना महामारी से अब तक 41 हजार 585 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 13 लाख 78 हजार 105 लोग ठीक हो चुके हैं और एक विदेशी लौट चुका है। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 67.98% हो गया है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित दिख रहा है।