4 राज्यो मे भाजापा आगे, 3 मे स्पष्ट बहुमत, दिल्ली मे आगे पर बहुमत से दूर…एक्जिट पोल


बुधवार को देश के पांचो राज्यो मे विधानसभा का मतदान  पूरा हो जाने के बाद ज्यदातर चैनलो के एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। । इन सभी एग्जिट पोल के परिणामो पर नजर डालने से लग रहा है कि दिल्ली में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेने के बाद भी  बहुमत से थोड़ी दूर रह जाएगी। लेकिन इस संभावित परिणाम पर भरोसा करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे तीनो राज्यो मे बीजेपी की सरकार बननी लगभग तय है। वहीं, मिजोरम में कांग्रेस बहुमत के आसपास रह सकती है। इन राज्यो मे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ मे दो बार से भाजपा की ही सत्ता है।

सारे एग्जिट पोल नतीजों पर गौर करें तो ज्यादातर के मुताबिक यह राय उभरती है कि दिल्ली में बीजेपी बहुमत के काफी करीब तक पहुंच सकती है। कांग्रेस का आंकड़ा सिमटकर 20 के आसपास आने के आसार हैं। दिल्ली में बीजेपी को अधिकतम 41 और न्यूनतम 29 सीटें बताई गई हैं। कांग्रेस को अधितम 20 और न्यूनतम 10 मिलती बताई गई हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को अधिकतम 31 और न्यूनतम 06 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसा लग रहा है कि आम आदमी पार्टी सत्ता की चाबी अपने हाथ में रख सकती है। एबीपी न्यूज-नीलसन के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित खुद नई दिल्ली सीट से चुनाव हार सकती हैं।

मध्य प्रदेश में बीजेपी हैट-ट्रिक लगने के आसार सभी एग्जिट पोल नतीजों ने बताए हैं। बीजेपी को अधिकतम 161 सीटें और न्यूनतम 128 सीटें बताई गई हैं। कांग्रेस को अधिकतम 92 और न्यूनतम 62 सीटें मिलने की उम्मीद है। ऐसे ही राजस्थान में बीजेपी को अधिकतम 147 और न्यूनतम 110 सीटें मिलती बताई गई हैं जबकि कांग्रेस को अधिकतम 62 और न्यूनतम 39 सीटें।

छ्त्तीसगढ़ में कांटे का मुकाबला लगता है। हालांकि सारे एग्जिट पोल नतीजे बीजेपी को आगे और कांग्रेस को पीछे बता रहे हैं। 90 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को न्यूनतम 44 सीटें और अधिकतम 55 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। मिजोरम में कांग्रेस को एमएनएफ से आगे बताया गया है।

नीचे ये नतीजे विस्तार से अलग-अलग टेबलों समझाए गए हैं। इन टेबलों को लगातार अपडेट भी किया जा रहा है। (तकनीकी वजहों से मोबाइल पर देख रहे हमारे कुछ पाठकों को टेबल संभवतः साफ-साफ नहीं दिखेगा जिसका हमें खेद है।)

एग्जिट पोल: विधानसभा चुनाव 2013
दिल्ली : कुल सीटें- 70
न्यूज चैनल कांग्रेस बीजेपी आप बीएसपी/अन्य
टाइम्स नाउ-सी वोटर 20 31 15 04
इंडिया टुडे-ओआरजी 20 41 06 03
स्टार न्यूज- एसी नीलसन 16 37 15 02
IBN-सीएसडीएस-द वीक दिल्ली का एग्जिट पोल नहीं
इंडिया टीवी- सी वोटर 20 31 15 04
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 10 29 31
मध्य प्रदेश : कुल सीटें-230
न्यूज चैनल बीजेपी कांग्रेस बीएसपी अन्य
टाइम्स नाउ 128 92 10
इंडिया टुडे-ओआरजी 138 80 12
स्टार न्यूज- एसी नीलसन 138 80 06 06
IBN-सीएसडीएस-द वीक 136-146 67-77 13-21
इंडिया टीवी-सी वोटर 128 92 10
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 161 62 07
राजस्थान: कुल सीटें- 200
न्यूज चैनल कांग्रेस बीजेपी बीएसपी अन्य
टाइम्स नाउ 48 130 04 17
इंडिया टुडे-ओआरजी 62 110 28
स्टार न्यूज- एसी नीलसन एग्जिट पोल अब तक नहीं
IBN-सीएसडीएस-द वीक 49-57 126-136 12-20
इंडिया टीवी 48 130 04 17
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 39 147 14
छत्तीसगढ़: कुल सीटें- 90
न्यूज चैनल बीजेपी कांग्रेस बीएसपी अन्य
टाइम्स नाउ 44 41 02 03
इंडिया टुडे-ओरआरजी 53 33 04
स्टार न्यूज- एसी नीलसन एग्जिट पोल अब तक नहीं
IBN-सीएसडीएस-द वीक 45-55 32-40 00
इंडिया टीवी 44 41 02 03
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य 51 39 00
मिजोरम: कुल सीटें:-40
न्यूज चैनल कांग्रेस एमएनएफ अन्य
टाइम्स नाउ 19 14 07
हेडलाइंस टुडे-आजतक
स्टार न्यूज- एसी नीलसन
IBN-सीएसडीएस-द वीक
इंडिया टीवी 19 14 07
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य