फेस्टिव सीजन से भरा है 2024, कब मनाई जाएगी होली, दशहरा और दिवाली? देखें फेस्टिवल की पूरी लिस्ट


त्यौहारों का कैलेंडर
फटाफट न्यूज नेटवर्क


साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर है, क्रिसमस छोड़ लगभग सभी फेस्टिवल समाप्त हो चुके हैं। 2024 का कैलेंडर फेस्टिवल से भरा पड़ा है, लेकिन क्या आपने जानना चाहते है कि नए साल पर सभी महत्वपूर्ण त्योहार जैसे कि होली, दिवाली और दशहरा कब पड़ रहे हैं।

हम आपको इसलिए बताना चाह रहे हैं, क्योंकि कई त्योहारों को लेकर काफी कंफ्यूजन की स्थिति बने रहने की संभावना है। चलिए देखते हैं साल 2024 का फेस्टिव कैलेंडर-

मकर संक्राती

जनवरी माह में सूर्य के उत्तरायण होने और धनु से मकर राशि में प्रवेश करने पर सकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। कई सालों से मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है लेकिन 2024 में यह पर्व 15 तारीख को मनाया जाएगा क्योंकि सूर्य इसी दिन मकर राशि में प्रवेश कर रहा है।

महाशिवरात्रि

हिंदी माह फाल्गुन में कृष्ण चतुर्दशी पर महाशिवरात्री मनाया जाता है। यह भगवान शिव के सबसे प्रमुख त्योहारों में है। ऐसी मान्यता है कि इसी समय भगवान लिंग के रूप में प्रगट हुए थे। 2024 में महाशिवरात्री 8 मार्च को मनाया जाएगा।

होली कब है?

2024 में होलिका दहन रविवार 24 मार्च को जबकि 25 को होली या धुरेड़ी का त्योहार खेला जाएगा। हिंदू धर्म ग्रंथों में मान्यता है कि फाल्गुन मास के पुर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस महीने पुर्णिमा दो दिन रहेगी।

सावन कब से कब तक रहेगा

भगवान शिव के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लगातार 1 महीने तक भगवान शिव की अराधाना की जाती है। प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है, सावन में शिव लिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा सालों से चलती आ रही है। इस साल सावन 22 जुलाई से लेकर सोमवार 19 अगस्त तक रहेगा।

रक्षाबंधन

श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस साल 2024 की अंतिम सोमवारी यानी की 19 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी

हिंदी मास के भाद्रपद या भादो के महीने के कृष्ण पक्ष में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल 26 अगस्त को यह त्योहार मनाया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि

हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार, शारदीय नवरात्रि है। इस दौरान 9 दिन का उपवास कर मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का पूजा किया जाता है। इस साल नवरात्रि 3 से 11 अक्टूबर को मनाया जाएगा और नवरात्रि के अगले दिन यानी कि 12 अक्टूबर को दशहारा का उत्सव मनाया जाएगा।

2024 की दिवाली

कार्तिक मास के आमवस्या को दिवाली पर्व काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल दिवाली गुरुवार 31 अक्टूबर को मानाई जाएगी। दिवाली पर धन की देवी लक्षमी की पूजा की जाती है।