आम बजट में क्या मिला किसको.. किसानो के लिए बड़ी सौगात..!

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में आम बजट 2018 पेश किया। यह मोदी सरकार का पांचवां बजट था। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बजट में कृषि क्षेत्र और किसानों के लिए कई बड़ी सौगातें दी हैं।

आम बजट 2018 में किसान कर्ज के लिए 11 लाख करोड़ का फंड बनाने की बात की गई है। यहां हम आपको आम बजट 2018 में कृषि क्षेत्र और किसानों को दी गईं सौगातों के बारे में बता रहे हैं।

1- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाषण में कहा कि सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने की कोशिश कर रही है।

2- जेटली के मुताबिक, सरकार का पूरा फोकस गांवों पर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ईज ऑफ लिविंग पर जोर दे रही है।

3- साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करेगी सरकार

4- अरुण जेटली ने अपनी स्पीच में बताया कि 22 हजार हाज कृषि बाजार के तौर पर बनाए जाएंगे।

5- उन्होंने कहा कि 27.5 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ।

6- वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक, खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन मूल्य का दोगुना होगा।

7- आम बजट 2018 में सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालकों को देने का ऐलान किया।

8- अरुण जेटली ने भाषण में ऐलान किया कि किसान कर्ज के लिए 11 लाख करोड़ का फंड बनाया जाएगा।

9- आम बजट स्पीच में बताया गया कि बांस को वन क्षेत्र से अलग किया गया।

10- वित्त मंत्री ने बजट स्पीच में कहा कि कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है।