A TO Z महासेल बना महा-मुसीबत…!

शहर के बीच में स्थित महासेल बन रहा है जाम का कारण..

अम्बिकापुर

शहर के मुख्य मार्गो में जाम की स्थिति तो आये दिन बनी रहती है यातायात विभाग के लाख प्रयास के बाद भी शहर वासियों को ट्रैफिक की समस्सया से निजात नहीं मिल रहा है। दरअसल अम्बिकापुर की यातायात व्यवस्था यातायात कर्मियों की विसिल बजाने या डंडा हाकने से नहीं सुधरने वाली शहर में जाम की समस्सया के कुछ ठोस कारण है जिनके कारण आये दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।

और उनमे से एक सबसे अहम् कारण है शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग देवीगंज रोड के बीच में स्थित महासेल इस महासेल में ग्राहकों की संख्या अधिक है लिहाज इन ग्राहकों के वाहनों की संख्या भी अधिक होना लाजमी है और इन वाहनों को व्यवस्थित खडा करने की व्यवस्था इस माहासेल ने नहीं की है जिस कारण महासेल के सामने आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में फंसे लोग इस कदर परेसान होते है इसका उदाहरण एक महिला से बदतमीजी के रूप में सामने आया है। दरअसल जाम में फसी महिला और कुछ युवको का वाहन आगे पीछे करने के चक्कर में कहासुनी हो गई। जिस पर युवको ने बीच बाजार महिला से बदसुलूकी भी शुरू कर दी। महिला को युवक काफी देर तक धमकाते रहे जिस कारण और भी वाहन जाम में फंस गए।

गौरतलब है की पहले भी खबरों के माध्यम से इस समस्या की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है लेकिन कार्यवाही के नाम पर महज खाना पूर्ती कर कर अधिकारी अपने काम के लग जाते है। वही खबर यह भी है की शहर की यातायात व्यवस्था के लिए मुसीबत बन चुका A TO महासेल पर कोई कार्यवाही ना होना यातायात विभाग से सेटिंग का परिणाम माना जा रहा है।

भारद्वाज सिंह….यातायात प्रभारी

इस मामले मे यातायात प्रभारी भारद्वाज सिंह ने वही रटा रटाया जवाब दिया उन्होंने कहा की समय समय पर पेट्रोलिंग कराई जाती है। और जाम लगने पर उसे यातायात विभाग द्वारा खुलवाया जाता है। इन्होने कहा की वहा पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, सड़क की चौड़ाई कम है और दिनों दिन गाडियों की संख्या बढ़ रही है जिस वजह से जाम के स्थित बन जाती है।

mamta-singh-singer-add