डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के सद्बुद्धि के लिए यज्ञ, हवन; BJYM ने लगाए ये आरोप

भारतीय जनता युवा मोर्चा अम्बिकापुर मंडल के द्वारा भाजयुमो अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष सोलू सिंह के नेतृत्व में स्थानीय गुरुनानक चौक में अम्बिकापुर शहर में हो रही पेयजल की समस्या को लेकर अम्बिकापुर नगर विधायक एवं उपमुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। इस अवसर पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल 8 महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन नगर विधायक के द्वारा सरगुजा एवं अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आज तक कोई विकास की उपलब्धि तो दूर की बात है, क्षेत्र के विकास के लिए एक बैठक भी नहीं की गई। वह केवल अपने मंत्री और विधायक के कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने की होड़ में लड़ते रहे और कांग्रेस पार्टी को ब्लैकमेल किया। हमेशा अम्बिकापुर विधानसभा की जनता को भ्रमित रखा, बस विधायक जी का एक ही सपना था। किसी प्रकार का मुख्यमंत्री बन जाए ,वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाए परंतु चुनाव के समय उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने का जो झुनझुना कांग्रेस के आलाकमान के द्वारा पकड़ा दिया गया है। उसके बाद वह एक्टिव हो गए और शहर में जो पेयजल की समस्या है, लोगों के घर में एक टाइम भी ठीक ढंग से पानी नहीं आ रहा है। कांग्रेस की सरकार में नल जल मिशन योजना फेल हो चुकी है। आनन-फानन में दिखावे के लिए नगर विधायक टीएस सिंहदेव बाकी डैम का निरीक्षण करने पहुंच गए।

img 20230727 wa00092317595723286537370

भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने नगर विधायक से सवाल पूछा कि यदि उन्हें अम्बिकापुर विधानसभा की जनता की इतनी चिंता है, तो पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए जो काम उन्हें फरवरी और मार्च में कर लेना था। वह काम चुनाव के 3 महीने पहले जब डेम या जलाशय से संबंधित काम बरसात में लगभग बंद रहते हैं। ऐसे समय में जनता के बीच झूठा दिखावा करने का क्या औचित्य है। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया कि अब चुनाव का समय आ गया है और नगर विधायक जनता को भ्रमित करने के लिए दिखावे के लिए चौपाल लगा रहे हैं। नगर विधायक टीएस सिंहदेव कहीं ना कहीं अम्बिकापुर विधानसभा की जनता के साथ उनके भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसलिए भगवान उन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें। भाजयुमो ने ऐसी कामना करते हुए पूरी विधि विधान से यज्ञ में हवन किया।

img 20230727 wa00081342339231443939435

कार्यक्रम को विकास पाण्डेय, मधुसूदन शुक्ला, अंकित जयसवाल, विश्वविजय सिंह तोमर, संजीव वर्मा, अंशु श्रीवास्तव, अभिषेक प्रताप सिंह, शानू कश्यप, वीर सोनी, निशांत गुप्ता, रवि सोनी, मोंटी यादव, आशीष अग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सर्वेश तिवारी, अमोक कश्यप, शरद शिन्हा, रवि कांत उरांव, मार्कंडेय तिवारी, रोचक गुप्ता, चंदन शुक्ला, अनुराग शुक्ला, श्रीधर केसरी, विवेक सिंह सिकरवार, अमित पाण्डेय, अभिमन्यु श्रीवास्तव, रिशु अंबास्ट, रजनीश सिंह, राहुल मंडल, विष्णु पांडे, अंश गोस्वामी, अंशुल अग्रहरी, राहुल गईन, राजा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।