Breaking News: कांग्रेस राज में कांग्रेस कार्यालय में चोरी, अम्बिकापुर के राजीव भवन में हाथ साफ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा करती है लेकिन सरगुजा जिले में चोरों ने कांग्रेस कार्यालय में ही हाथ साफ कर दिया है। इस घटना के बाद सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, चोरी की घटना सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई है।

img 20230727 141639728549540256197065542

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यालय में अज्ञात चोर बाथरूम के रोशनदान से घुसे और राजीव भवन से कई सामान लेकर फरार हो गए। बता दें कि, राजीव भवन अम्बिकापुर के हृदय स्थल घड़ी चौक के पास स्थित है। इस रास्ते पर 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ियां घूमती रहती है। इसके बावजूद चोरों ने भवन के अंदर घुसकर हाथ साफ कर दिया।

img 20230727 141630134954219409740498046

चोरों ने कांग्रेस कार्यालय से गैस सिलेंडर, शक्कर, चायपत्ती, कप, वेल्डिंग का सामान सहित अन्य सामानों को पार कर दिया है। घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय के पदाधिकारियों ने अम्बिकापुर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करायी है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।

गौरतलब है कि, अम्बिकापुर शहर में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ा है। हाल ही में शहर के गौरवपथ के पास से दो बाईकों को अज्ञात चोरों ने गायब कर दिया है। इसके बाद अब कांग्रेस कार्यालय में चोरों ने दबिश देकर हाथ साफ कर लिया। ऐसे में अम्बिकापुर शहर की नागरिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रही है। हालांकि, अब देखना होगा कि पुलिस के हाथ कब तक चोरों तक पहुंचते है, क्योंकि अब सरकार के संगठन का सवाल है।

देखिए वीडियो –