कलेक्टर के प्रयास से युद्धस्तर पर शुरू हुआ पुल का काम… राजस्व अमला कर रहा निगरानी

अम्बिकापुर (क्रान्ति रावत) बिलासपुर मार्ग में अस्थाई पुल के बह जाने के बाद सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल के निर्देश के बाद पुल के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है.. सुबह से ही एसडीएम आर के तम्बोली खुद मौके पर खड़े होकर कार्य की गति पर नजर बनाए हुए है..कलेक्टर के आदेश के बाद जहां युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है वही पूरा राजस्व अमला भी सतत निगरानी में लगा हुआ है.. कार्य में कोई लापरवाही ना हो इस लिए चार शिफ्ट में पटवारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है..

NEWS 2 3

गौरतलब है की बीती रात हुई इस घटना के समाचार के बाद सरगुजा कलेक्टर ने रात भर एन एच के अधिकारियों से बात कर मरम्मत कारने के निर्देश दिए थे और सुबह सुबह ही मौके पर पहुच कर जायजा लिया था.. जिसके बाद कलेक्टर के प्रयास से अस्थाई पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है उम्मीद है की जल्द ही मार्ग को चालू किया जा सकेगा..