समान्य सभा की बैठक में महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं खाद्य विभाग की प्रमुख रूप से जानकारी ली

बलरामपुर
रामानुजगंज जिला पंचायत के समान्य सभा की बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग के तहत संचालित कार्य एवं योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा कर जानकारी ली गई। बैठक में संबंधित सदस्यों ने अपने क्षेत्र में संचालित जनकल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी संबंधित जिला प्रमुखों से ली गई।
जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में 22 जनवरी 2016 को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम की अध्यक्षता एवं श्री तिलासाय उरांव और जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने लिया पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से शुरू की। बैठक में एजेण्डा के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्माण कार्य आंगनबाड़ी भवन के पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत की जानकारी ली गई। इसके बाद विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यापालन अधिकारी के द्वारा सदस्यगणों से अपने क्षेत्रवार आवश्यकतानुसार आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराने की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया। सामान्य सभा की बैठक में कृषि विभाग के निर्माण कार्याें के पूर्ण, अपूर्ण एवं प्रगतिरत की समीक्षा एवं विभाग में संचालित योजनओं की गहन समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम द्वारा बैठक में मक्का खरीदी एवं धान खरीदी की विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। उन्होंने खाद्य अधिकारी से मक्का खरीदी की निरंक होने की जानकारी ली गई। इसी प्रकार सदस्यों ने धान खरीदी में कम तौल किया जाता है तथा कृषकों द्वारा स्वंय धान को तौले जानेे की बात पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी श्री शर्मा द्वारा जांच कर सही वस्तु स्थिति की जानकारी देने की बात कहा गया। इसी प्रकार बैठक में अन्य विभागों के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई।