पत्नी ने खाना नहीं दिया… तो पति शराब पीकर घर लौटा.. कर दी बेदम पिटाई.. अब फ़रार

रायपुर। राजधानी के अभनपुर थाना इलाक़े में पत्नी ने पति को खाना नहीं दिया। तो पति शराब पीकर घर लौटा और पत्नी की पिटाई कर दी। इस दौरान महिला को उसके बच्चों ने बचाया। घटना में पत्नी घायल हो गयी। जिसे छोड़कर पति मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक़ पूरी घटना रायपुर के अभनपुर थाना इलाके की है। जहां के निवासी राजू डहरिया को उसकी पत्नी लक्ष्मी डहरिया ने खाना नही दिया। तो राजू डहरिया शराब पीकर घर लौटा। और पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद बच्चों ने अपने पिता के मार से माँ को बचाया।

घटना के बाद से पति राजू डहरिया घर से फरार हो गया है। इस मामले की जानकारी लगने के बाद महिला को उसके भाई द्वारा पहले थाना ले जाया गया। इसके बाद अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। आरोपी पति के ख़िलाफ़ थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है।