शादी में गया था परिवार… इधर चोरों ने गोडाउन में लगा दी आग.. 1.50 लाख नगदी सहित लाखों के जेवरात पार

रायपुर। राजधानी के सेजबहार इलाके में बीती रात चोरों ने पायल फर्नीचर के गोडाउन और घर का ताला तोड़कर घर में आग लगा दी। अज्ञात चोरों ने आग लगने से पहले गोडाउन से करीब ढेड़ लाख रुपये नगदी और 2 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात ले उड़े।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है। 8 बजे गोडाउन में ताला लगा कर परिवार शादी में रायपुर चला गया था। रात में सोने के लिए एक जब नौकर आया तो आग जलता देख मालिक को खबर किया।

प्रार्थी का नाम राजेश जांगड़े है। उनकी सेजबहार में पायल फर्नीचर के नाम से दुकान है। मौके पर मुजगहन थाना पुलिस मौजूद है।