रायपुर। मानसून द्रोणिका हिमालय का पूर्वी छोर हिमालय की तराई में जा चुका है। एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण उड़ीसा तक 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
प्रदेश में कल 11 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
आज प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर प्रदेश के उत्तरी भाग में भारी वर्षा होने की संभावना है।

