टायर फटा और आठ फीट ऊपर उछल गई डस्टर

  • डस्टर वाहन महामाया चौक के चबूतरे से टकराई
  • सीसा  तोड़ घायलों को निकाला गया, एक गंभीर

अम्बिकापुर

रविवार की सुबह नगर के व्यस्तम मार्ग महामाया चौक पर तेज रफ्तार डस्टर वाहन अनियंत्रित होकर चौक के चबूतरे से टकरा गई। घटना के बाद वाहन का टायर फट गया और वाहन लगभग 8 फीट ऊपर तक उछल गई। वाहन को इतना उपर उछलता देख वंहा मौजूद लोग और राहगीर दांतो तले उंगलिया दबाने पर मजबूर हो गए । इस दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। हादसे के बाद वाहन में सवार 5 लोगो को स्थानीय लोगों ने सीसा तोड़कर पहले तो बाहर निकाला बाद में घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया है। वाहन मेें सवार जरहागढ़ निवासी शाहरूख की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विवेक, राजा व दो अन्य लोग घायल हो गये, जिनका उपचार जारी है।

अम्बिकापुर के महामाया चौक में ये घटना उस वक्त हुई जब शहर की दुकाने खुली नही थी। और लोगो की आवाजाही भी कम थी। आम तौर पर शहर के महामाया चौक में पूरे दिन लोगो की आवाजाही बनी रहती है। दिन के दस बजे के बाद अगर यह घटना होती तो एक बडा व गंभीर हादसा हो सकता था। कई लोग इस अनियंत्रित वाहन के शिकार हो सकते थे।