नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में निगम के जनप्रतिनिधियों नेँ मंत्री से की मुलाकात

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर महापौर डाँ अजय तिर्की और सभापति शफी अहमद नें आज रायपुर में विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव की अगुवाई में नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की समस्याओं से मंत्री अमर अग्रवाल को अवगत कराया गया और खराब आर्थिक स्थिती से गुजर रहे अम्बिकापुर नगर निगम को उबारने अंतर की राशि देने की मांग की। साथ ही नागरिक सुविधा के लिए कुछ आवश्यक मांग की गई है।

नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल से मिलने पहुंचे नगर निगम के महापौर डाॅ. अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद एवं डिप्टी मेयर अजय अग्रवाल ने प्रत्येक महीने कर्मचारियों को दिये जाने वाले वेतन भुगतान, निगम के विभिन्न खर्चों में आने वाली व्यय की राशि तथा अंतर राशि को उपलब्ध कराने, वार्टर पार्क व राजमोहिनी देवी भवन के जिर्णाद्वार के लिए राशि उपलब्ध कराने। प्लेसमेंट में नगर निगम के विद्युत विभाग में पदस्थ कर्मचारियों को नियमित करने हेतु विभिन्न निगमों की भांति यहां भी योग्यता को 12वीं से हटा कर 10वीं करने ताकि कर्मचारियों को नियमित किया जा सके। विद्युत व्यवस्था हेतु फण्ड की आवश्यकता, ट्रांस्पोर्टनगर में मुख्यमंत्री स्वालम्बन योजना के तहत् 500 दूकानों के निर्माण की उनकी पूर्व की घोषणा को पुरा करने, व्यवसायिक काम्पलेक्स तथा निगम कार्यालय निर्माण हेतु राशि उपलब्ध कराने। भवन अनुज्ञा की आॅन लाईन पद्धति के साथ-साथ मैनुअल पद्धति को भी जारी रखने, ताकि सर्वर खराब रहने अथवा विद्युत नहीं होने की स्थिति में कार्य प्रभावित न हो जैसी व्यवस्था आमजनों को मिल सके। इस पर सकारात्मक चर्चा हुई है। निगम महापौर डाॅ. अजय तिर्की ने कहा है कि विभिन्न विषयों पर जनहित में कई समस्याओं के निदान हेतु पहल करने का भरोसा नगरीय प्रशासन मंत्री ने दिया है।