Surguja: मैनपाट सैर करने आए छात्रों से भरी बस हादसे का शिकार, दो बच्चों का टूटा पैर, बाकी को मामूली चोट

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…स्कूली छात्रों को लेकर मैनपाट घूमने आई स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमे सवार दो बच्चों का पैर टूट गया है वही अन्य मामूली रूप से घायल है। इस घटना के बाद सभी घायल छात्रों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहाँ प्रशासन के देखरेख में सभी घायलों का उपचार जारी है।

img 20231204 wa00235435307575882935439

विदित हो कि, धमतरी स्थित द्रोणाचार्य स्कूल के बच्चे स्कूल बस से मैनपाट घूमने आए थे। इस बस में स्कूल के कर्मचारी के अलावा कुल 30 बच्चे सवार थे। मैनपाट घूमने के बाद बस बच्चों को लेकर वापस अंबिकापुर जा रही थी। तभी मैनपाट के कालीघाट के पास चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। जिसमे सवार दो बच्चों का पैर टूट गया। वही 15 से 16 बच्चों को मामूली चोट आई है।

img 20231204 wa00246092309593283679195

इस घटना की खबर के बाद एडिशनल एसपी पुपलेश पात्रे एवं एसडीएम रवि राही घटनास्थल पर पहुँच गए है। मौके से बच्चों को सुरक्षित निकाल कर उन्हें उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहाँ प्रशासन की देखरेख में सभी घायलों का उपचार जारी है।