क्या हुआ जब दोनों सिंह देव पंहुचे हाथी प्रभावित गाँव में…?

अम्बिकापुर उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मरेया अंतर्गत कुड़ेगी ग्राम में बीती रात 17 हाथियों के दल के हमले से बड़ी क्षति की खबर लगते ही नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव व भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव दोनों ही प्रभावित गाँव के लिए निकल पड़े.. वहां पहुच कर अनुराग सिंह देव ने प्राभावितो को शासन की योजनाओं से तुरंत लाभान्वित किये जाने का आग्रह प्रशासन से किया और नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव ने प्रशासन से प्रभावितों के मुआवजे के लिए बात करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी.. साथ ही प्रभावित परिवारों के भोजन की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए है…

नेता प्रतिपक्ष ने टार्च के साथ दी आर्थिक सहायता

अम्बिकापुर उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मरेया अंतर्गत कुड़ेगी ग्राम में बीती रात 17 हाथियों के दल ने हमला बोल दिया, जिसमें ग्राम के 11 घर तबाह हो गये, वहीं स्कूल को किचन शेड भी तबाह हो गया। भरी बरसात में हाथियों के ग्राम पहुंच कर इस तरह से हमला कर घरों को धराशायी कर देने से लोगों के पास भोजन एवं आवास की समस्या उत्पन्न हो गई है। हाथियों के डर से लोग रात में स्कूल के छत का सहारा लेने को मजबुर हैं।

पदाधिकारियों ने जब कुड़ेली में हाथियों के हमले से घरों की स्थिति खराब होने तथा परिवार वालों की समस्या की जानकारी नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव को दी तो नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने ग्रामीणों के लिये 5 नग टार्च सहित अन्य सहयोग लेकर दोपहर ग्राम में पहुंचे तथा लोगों को सहयोग किया तथा हाथी समस्या से निपटारे हेतु वन विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल लोगों को राहत पहुंचाने तथा हाथियों को ग्राम से दूर करने हेतु उचित प्रबंध करने के निर्देश दिये। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने ग्रामीणों को तत्काल अपनी ओर से आर्थिक सहयोग भी किया ताकि भोजन एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। वहीं लखनपुर विकासखण्ड के पटकुरा ग्राम में भी हाथियों का कहर जारी है, ग्रामीणों की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने लखनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह देव के माध्यम से लोगों के लिये भोजन की आवश्यकता की पूर्ति हेतु अनाज की व्यवस्था करायी है। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में सहयोग हेतु निर्देशित किया है।

अनुराग सिंह देव ने प्रशासन से किया आग्रह  

भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंह देव ने आज उदयपुर व लखनपुर विकासखण्ड में हाथियों के आक्रमण से प्रभावित ग्रामों देवापारा, बजबहरी, कुड़ेली, बनकेषमा, पटकुरा व कुकुरटांगा ग्रामों का सघन दौरा किया। उन्होने ग्रमीणों से मिलकर हाथियों द्वारा तोड़े गये मकानों, खेतों में नुकसान हुई फसल एवं घर में रखे अनाज को हुये नुकसान की जानकारी घटना स्थल पर जाकर ली।

भाजपा प्रदेष मंत्री अनुराग सिंह देव ने जनपद पंचायत उदयपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा कर ग्राम पंचायत मरेया के आश्रित ग्राम बजबहरी के ग्रामीणों के लिये प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का आग्रह किया है साथ हीं वन विभाग के अधिकारियों से प्रभावित ग्रामों मे तत्काल सर्च लाईट की व्यवस्था कर ग्रामीणांे को हुये नुकसान के मुआवजे के संबंध में तुरंत प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। प्रभावितों से भेंट के दौरान भाजपा जिला मंत्री विनोद हर्ष जनपद सदस्य सज्जु सिंह, मांगे राम सरपंच मरेया, करमसाय सरपंच केषमा, संतोष राम सरपंच सितकालो, मूलचंद अग्रवाल, भज्जु राम, बृजेष चतुर्वेदी, अषोक बाबा, महेष्वर पैकरा, सतीष पैकरा, दुन्धलु राम सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।