नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त… 05 लाख की महिला इनामी नक्सली ने किया सरेंडर… इन घटनाओं में रही है शामिल

बस्तर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी, पुलिस अधीक्षक बस्तर दीपक कुमार झा, कमाण्डेंट अमिताभ कुमार सीआरपीएफ 80 बटा. जगदलपुर के समक्ष माओवादी दसमी कूहरामी पिता स्व, सोमडू कूहरामी निवासी ग्राम चांदामेटा मुरियामी पारा, पद-कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य / चेतना नाट्य मण्डली अध्यक्ष द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

माओवादी दसमी पिता सोमडू 12-13 वर्ष की बाल अवस्था से माआवादियों के बहकावे में आकर प्रारंभ में नक्सली अग्र संगठन चेतना नाट्य मण्डली पद पर जुड़ी रही। वर्ष 2011 से वर्ष 2016 तक कार्य की पश्चात् माओवादियों द्वारा चेतना नाट्य मण्डली में किये जा रहे कार्य के अतिरिक्त इसे वर्ष 2017 में दरभा डिवीजनल कमेटी के अन्तर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी का सदस्य बनाया गया। जो अब तक सकिय रूप से कार्य कर रही थी। संगठन में शामिल होने के पश्चात् नक्सलियों द्वारा विचार धाराओं से हटकर किये जा रहे जघन्य अपराधों, विकास विरोधी नीति खोखली विचार धाराओं से काफी वर्षों तक त्रस्त थी।

बस्तर जिले में संचालित किये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग “आमचो बस्तर, आमचो पुलिस” कार्यक्रम के दौरान छग शासन की पुर्नवास नीति के तहत आत्मसमर्पित को मिलने वाले लाभों के संबंध में क्षेत्र में किये जा रहे प्रचार-प्रसार एवं माओवादियों के बहकावे में आकर भटके युवक, युवतियों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु की जा रही अपील से प्रभावित होकर स्वेच्छापूर्वक आत्मसमर्पण किया गया है।

आत्मसमर्पण के पश्चात् छग पुनर्वास नीति के तहत दी जाने वाली 10,000/- रूपये प्रोत्साहन राशि शासन द्वारा दिया गया। साथ ही केडर के अनुसार घोषित 05 लाख रूपये ईनाम राशि एवं दिये जाने वाले अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिया जावेगा।

समर्पण करने वाली महिला माओवादी की जानकारी-

1. दसमी कुहरामी – कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य/ चेतना नाट्य मण्डली अध्यक्ष जिला बस्तर में पूर्व घटित अपराध जिसमें शामिल थे।

(1) वर्ष 2015 में ग्राम कोलेंग के जनपद सदस्य पाण्डूराम का अपहरण कर किये गये हत्या की घटना में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(2) वर्ष 2015 में दिनांक 02.07.2015 को कोलेंग पटेलपारा के समीप जंगल में पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(3) वर्ष 2015 में दिनांक 08.07.2015 को कोलेंग से नेतानार मार्ग पर पुलचा जोड़ान में पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(4) वर्ष 2015 में दिनांक 21.08.2015 को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में थाना दरभा से आगे पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में यह अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी। इस घटना में एपीसी कृष्णपाल सिंह शहीद हुए।

(5) वर्ष 2015 में दिनांक 06.10.2015 को चांदामेटा पहाड़ी जंगल ग्राम पयारभाट के आगे पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(6) वर्ष 2015 में ग्राम चांदामेटा मुरियामी पारा में पुलिस पार्टी को क्षति पहुँचाने की नियत से विस्फोटक पदार्थ रखा गया था यह अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(7) वर्ष 2015 में दिनांक 25.12.2015 को पयारभाट चांदामेटा के पूर्व जंगल में पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(8) वर्ष 2020 में ग्राम तिरिया गप्तेश्वर जाने वाली कच्ची सड़क में जंगल टेकरी के पास पुलिस पार्टी की हत्या करने के नियत से टिफिन बम गाड़ा गया था जिसे दिनांक 15.06.2020 को बरामद किया गया इस कार्य में यह अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

अन्यत्र जिले मे घटित अपराधों में शामिल

(1) वष 2012 में किरन्दुल में स्थित एसआर कंपनी का बल जो वाहन से आ रहा था एम्बुश लगाकर 06 सीआईएसएफ के जवान एवं 01 वाहन चालक की फायरिंग कर हत्या कर उन्हें प्रदत्त आर्म्स एम्युनेशन लुटने की घटना में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(2) वर्ष 2016-17 में ग्राम मार्जुम में जनअदालत लगाकर तोंगपाल से मारेंगा रोड़ में कार्य करवा रहे ठेकेदार की हत्या करने की घटना में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(3) वर्ष 2016-17 में थाना कुआकोण्डा अन्तर्गत ग्राम पुसगुना में 02 आम नागरिकों की की गई हत्या की घटना में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(4) वर्ष 2018 में छोटे गुडरा के समीप स्थित ग्राम सुरनार में पुलिस एवं माओवादियों के हुई मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।

(5) वर्ष 2020 में थाना अरनपुर क्षेत्रांतर्गत नहोड़ी जंगल में पुलिस एवं माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के साथ शामिल थी।