Breaking : वाहन शो रूम में ट्रांसपोर्टर्स का उत्पात… संचालक पर कांच से हमला, कई कर्मचारी घायल… मौके पर पुलिस

रायपुर। ज़िले में मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। जहां वाहन शो रूम में ट्रांसपोर्टर्स ने जमकर उत्पात मचाया, और शो रूम के संचालक पर हमला कर दिया। फ़िलहाल पुलिस मौक़े पर पहुंच चुकी है।

जानकारी के मुताबिक़ सत्या ट्रकिंग शो रूम में ट्रांसपोर्टर्स ने तोड़फोड़ कर शोरूम संचालक और कर्मचारियों से की मारपीट की।

आरोपियों ने शो रूम के संचालक आशीष खेड़िया के पेट मे कांच से हमला किया। शो रूम के कई कर्मचारी भी हमले में घायल हो गए है।