फ़िर पकड़ाया गांजा का ज़खीरा.. बोरी में भरकर ले जा रहे दो गिरफ़्तार

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुलकर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बसना लेखराम ठाकुर के द्वारा मादक पदार्थ गांजा का अवैध बिक्री/परिवहन  पर कार्यवाही का मुहिम छेड़ते हुए 14 अक्टूबर को मुखबीर की सुचना पर आरोपी 01. कान्तो जुएड पिता टिकेलाल जुएड उम्र 21 साल निवासी जमला थाना पदमपुर जिला बरगढ उड़ीसा। 02. विश्वजीत जुएड पिता मकारू जुएड उम्र 22 वर्ष निवासी जमला थाना पदमपुर जिला बरगढ उड़ीसा अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते पकड़ा गया।

जिसके कब्जे से 01. एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर भरा अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा नमीयुक्त हरा रंग झिल्ली सहित कुल वजनी 08 किलो 100 ग्राम सीलबंद, 02. दो प्लास्टिक डिब्बा में भरा मादक पदार्थ जैसे गांजा सेम्पल 100 -100 ग्राम जिसे मार्ग A- 1,A-2  दिया गया है। सीलबंद जुमला अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा वजनी झिल्ली सहित 08 किलो 300 ग्राम कीमती 83000  रूपये। 03. एक लाल रंग टीवी एस स्टार मो.सा. क्र. OD 17 D 6433 चेचिस नंबर  MD625GF5641N17138  इंजन नंबर  0F5N41018050 पुरानी इस्तेमाली कीमती 10000 रूपये।  04. एक काला रंग कीपेड जियो मोबाईल जिसका IMEI NO. 911663051034356  जिसमें जियो सिम नं 7955807914 लगा है कीमती 1000 रूपये। 05. एक लाल काला रेगजीन सीट कव्हर जुमला कीमती 94000 रूपये  को मुता. जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। 

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में सउनि सिकंदर भोई, आरक्षक नुतेन्द्र साहू, छत्रपाल पटेल, पुरूषोत्तम ठाकुर का योगदान रहा।