खुद पर मिट्टी तेल डालकर महिला ने लगाई आग, गंभीर

अम्बिकापुर

करवा चौथ के दिन घर में हुये विवाद को लेकर एक महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा लिया। इस घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को मिशन अस्पताल से रायपुर ले जाया गया था, जहां से उसे पुन: अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज लाकर रविवार की रात दाखिल किया गया है। महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी सास के द्वारा उसके जेवर बेच देने से विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।

जानकारी के अनुसार सीतापुर सहनपुर निवासी पूनम गुप्ता का विवाह झारखण्ड गढ़वा में राजेश गुप्ता के  साथ वर्ष 2010 में हुआ था। करवा चौथ के दिन पूनम ने ससुराल में ही खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा लिया था। फिलहाल उसका उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में जारी है।