देर रात राईस मिल पर कलेक्टर की दबिश.. 211 क्विंटल धान ज़ब्त, राईस मिल सील!

बेमेतरा. प्रदेश में एक के बाद एक अवैध धान का भंडारण करने वालों लगातार कार्यवाही की जा रही है.. प्रशासन की अलग-अलग टीम अवैध परिवहन करने वालों के साथ-साथ गोदामों में दबिश देकर अवैध धान ज़ब्त कर रही है.. इसी बीच बेमेतरा कलेक्टर ने एक बड़ी कार्यवाही की है..

जिले की कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने राजस्व अमले और खाद्य विभाग के साथ अचानक देर बेमेतरा के राज लक्ष्मी राइस मिल पर दबिश देकर 211 क्विटल धान जप्त किया है.. वहीं इस कार्रवाई के बाद राइस मिलरो में हड़कंप मचा हुआ है.. वहीँ धान ज़ब्त करने के बाद कलेक्टर ने जांच में सहयोग नहीं करने पर राइस मिल को सील कर दिया है..

img 20191121 wa00184267998778111338431