हिसाब-किताब की नीति में चल रही है प्रदेश सरकार..नीति के नाम पर चल रहा है उद्योग..

जगदलपुर..प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर एक बार फिर गम्भीर आरोप लगाए है..डॉक्टर रमन ने ट्रांसफर के नामपर प्रदेश के अधिकारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है..

दरअसल आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन चित्रकोट उपचुनाव प्रचार से वापस रायपुर लौट रहे थे..और इस दौरान उन्होंने कोंडागांव के अपने अल्प प्रवास में पत्रकारों से चर्चा की..डॉक्टर रमन ने प्रदेश की भूपेश सरकार को सरकारी विभागों मे हो ट्रांसफर को लेकर सरकार को घेरते हुए..ट्रांसफर नीति को हिसाब किताब नीति बना दिये जाने का आरोप लगाया..

बता दे कि विधानसभा की चित्रकोट विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होने है..और डॉक्टर सिह भाजपा प्रत्याशी लच्छू राम कश्यप के पक्ष में प्रचार कर वापस लौट रहे थे..

Whatsapp Group
telegram group