निगम मंडल की दूसरी लिस्ट मरवाही चुनाव के बाद होगी जारी…मुख्यमंत्री के आज दिल्ली दौरे के दौरान लिस्ट पर फाइनल चर्चा संभव…

गौरेला पेंड्रा मरवाही: यह दिवाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए खास हो सकती है। दिवाली के पहले निगम मंडल की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है.आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे के दौरान निगम मंडल की दूसरी लिस्ट पर मुहर लगने की अटकलें भी तेज हो गई है।

हालांकि मरवाही उपचुनाव के मद्देनजर निगम मंडल की सूची के एलान पर असमंजस की स्थिति है, लेकिन मरवाही चुनाव के बाद और दिवाली के पहले दूसरी लिस्ट अा सकती है।

हालांकि निगम मंडल की दूसरी लिस्ट को लेकर पहले भी बहुत बार चर्चा हो चुकी थी। कई दौर की बैठकें भी हो चुकी थी, लेकिन अब वो लिस्ट फाइनल हो चुका है।

आलाकमान की मुहर के साथ उसे जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दे की इससे पहले अगस्त महीने में भी कई दौर की बैठकें प्रभारी पी एल पूनिया ने अलग अलग जगहों पर ली थी।

इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल के सीनियर मंत्री से भी सलाह मशवरा किया था। अगस्त में ही इस बात की अटकलें लग रही थी कि निगम मंडल की लिस्ट जारी की जा सकती है।लेकिन लिस्ट में देरी होती चली गई। पर अब माना जा रहा है कि मरवाही चुनाव के बाद किसी भी मंडल की लिस्ट जारी हो जाएगी।