सामाजिक समरसता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अम्बिकापुर

सामाजिक समरसता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बाबा साहेब देवरस के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा द्वारा 9 फरवरी को सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन प्रतापपुर सांस्कृतिक भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति छत्तीसगढ गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, बलरामपुर जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, स्वयंसेवक से राजकुमार दयाल सहित प्रतापपुर विधान सभा के चारो मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुये।
कार्यक्रम के संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि श्री पैकरा ने  विधान सभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओ व नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों से टीम बनाकर समाज में अच्छा कार्य करने की अपील की, जिससे लोगों में सामाजिक समरसता बढ़ेगी। श्री पैकरा आगे अपने संबोधित में कहा कि जब हम 1993 में चुनाव लड़ रहे थे तब लोग हंस रहे थे। हम मोटरसायकल से गांव-गांव में वोट मांगते थे। उस समय कांग्रेस का शासन था उस वक्त गांव के गवटीया की चलती थी लेकिन भाजपा की शासन बनते ही लोग प्रजातंत्र को समझने लगे हैं। अब हर व्यक्ति अपना कार्य बिना डर भय के करता है

लेकिन कांग्रेस के शासन में गांव में गवटीया के बात को सब मानते थे। इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को गांव-गांव तक जाने को सिखाया नहीं तो ये लोग चुनाव जीतने के बाद गांव में नही जाते थे लेकिन अब गांव-गांव तक पहुंचने लगे हैं। ये सब भाजपा पार्टी को देखकर सिखे हैं। कांग्रेस की सरकार 12 साल पहले थी उस वक्त हम लोग कालापानी में गिनती हो रहे थे। खासकर सरगुजा व बस्तर यह क्षेत्र नक्सलियों से प्रभावित क्षेत्र था। मगर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी, तब हमारा छतीसगढ का विकास हुआ। भाजपा की सरकार में हर गांव में सड़क बन गई है। भाजपा की सरकार में पूरे छत्तीसगढ में विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि जब हम पहली बार बिधायक बने तब झुगीजरिया के लोग हमारे घर निमंत्रण लेकर आये अपने गांव बुलाने के लिये, तब यह गांव नक्सलियो का क्षेत्र हुआ करता था। मंै उस वक्त कुछ समय के लिये डर गया, लेकिन फिर भी पैदल ही उस जंगल के रास्ते हम उस गांव में गये, जिसे लेकर गांव वाले काफी खुश हुये। उस समय गांव मे पहली बार कोई विधायक गया था जो भाजपा पार्टी से था। गांव वालों ने सड़क बिजली की मांग की। बिजली के काम तो जल्द ही हो गई, लेकिन सड़क के कार्य में विलंब हुआ, क्योंकि बहुत सारी बाधायें थी, लेकिन वह भी धीरे-धीरे पूरा हो गया है।
श्री पैकरा ने आगे कहा कि दो वर्ष तो चुनाव-चुनाव में ही बीत गया, लेकिन अब जो भी कार्य हमारे विधानसभा क्षेत्र में बचा है, उसे सर्वे करा लिया गया है, उसे जल्द पूरा कराया जायेगा। इस कार्य को हम सब मिलकर करेंगे। हमे समाज को एक करके चलना है, तभी हम सामाजिक समरसता को बढ़ा सकेंगे। संघ भाजपा का अभिन्न अंग है। जितनी भी हिन्दु संगठन हो वह चाहे विश्वहिन्दु परिषद हो या अखिल भारतीय सब स्वयं सेवक संघ का एक अंग है। हिन्दु संगठन समाज को जोडने का काम करती है। इसलिये हमें समाज को साथ लेकर चलना चाहिये। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पं. दिनदयाल व भारत मां के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके साथ ही अतिथियों द्वारा माल्यार्पण व स्वागत कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को बलरामपुर जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव व राजकुमार दयाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान दशरथ सिंह, लाल संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतापपुर रूची जायसवाल, शशि सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी धुर्वे, अशोक गुप्ता, अंबिका जायसवाल, बिट्टू सिंह, गोपीशरण कुशवाहा, चन्द्रदेव सिंह सहित विधानसभा के चारो मंडल जरही, प्रतापपुर, वाड्रफनगर, रघुनाथनगर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।