अम्बिकापुर में हुआ संघ का पथ संचलन

अम्बिकापुर

विक्रम संवत 2073 के शुभारंभ के मौके और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डा. बलिराम हेडगेवार की जयंती पर परंपरागत तरीके से अम्बिकापुर में पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयं सेवक बदले हुए गणवेश की बजाय पुराने हाफ खाकी पैंट और सफेद शर्ट में ही लाठी कंधे पर टिकाए बैंड बाजों के बीच मार्च करते हुए निकले। वही  विजय दशमी पर जो कार्यक्रम होगा उसमें पूरे देश सहीत अम्बिकापुर में भी सभी स्वयं सेवक नए गणवेश में नजर आ सकते है। संघ की गतिविधयों को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। कार्यक्रम में निर्वाध रूप से आयोजित कराने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था,

आर एस एस के इस पथ सञ्चलन में भाजपा पदाधिकारी व अन्य संघ से जुड़े लोगो ने हिस्सा लिया वही पथ संचलन का शहर के चौक चौराहों पर लोगो ने स्वागत किया।