छत्तीसगढ़ : चाकू से गोदकर युवक की हत्या… बाइक सवार 3 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम…

महासमुंद। राजेन्द्र यादव नाम के व्यक्ति ने महासमुंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की 9 जुलाई की रात 10 बजें इसकी पत्नी ने बताई की रोहित को एक लाल रंग ग्लैमर मोटर सायकल तीन लोग आये और रोहित को हो हल्ला क्यो कर रहे हो कहकर पकड़कर खीचने लगे। रोहित के मना करने पर वे तीनो लोग मिलकर उसे खीचकर सुरेश ठाकुर के घर के दरवाजे के पास ले लाये और उसके साथ मारपीट कर उसके सीने में चाकू से वार कियें। जिससें रोहित खून से लथपथ होकर वही गिर पड़ा।

उक्त घटना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायल रोहित को उठाकर जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिए लेकर गये। जहाॅ डाॅक्टर द्वारा चेक कर रोहित यादव को मृत्यु हो जाना बताया। राजेन्द्र के रिपोर्ट पर थाना महासमुंद अप0क्र0 234/21 धारा 302,34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा उक्त अज्ञात आरोपियो को पकड़ने हेतु हुलिया के हिसाब से जिलें में नाकाबंदी की गई एवं आरोपी पता तलाश करने हेतु सायबर सेल टीम एवं थाना सिटी कोतवाली महासमुंद निर्देशित किया गया। जिसके तहत् सायबर सेल एवं थाना महासमुंद टीम द्वारा नाकेबंदी कर अलग-अलग दिशा में आरोपियों की पतासाजी कि जा रही थी। तभी पूछताछ व अन्य हवालो से पता चला की कुम्हारपारा का रहने वाला जग्गु साहू अपने दो साथियों सोनू प्रजापति, किशन पाण्डेय, रोहित यादव को एक लाल रंग ग्लैमर मोटर सायकल में आ करके रोहित यादव की हत्या करके फरार हो गया है। जिसपर जग्गु साहू को रायपुर की ओर भागने की सूचना मिलने पर रायपुर रोड़ घोड़ारी के पास से जग्गु साहू को गिरफ्तार कर महासमुंद से उसके अन्य दोनो साथियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपी जग्गु उर्फ जागेश्वर साहू ने बताया की गौरव चैरा कुम्हारपारा में अपने साथी सोनू उर्फ टिकेश्वर प्रजापति व किशन पाण्डेय व अन्य साथियों के साथ अपने साथी जीवन का जन्मदिन मना रहे थे कि जग्गु साहू अपने मोटर सायकल लाल रंग की ग्लैमर में अपने साथी सोनू प्रजापति, किशन पाण्डेय के साथ जाकर वहा पे नीतू साहू के घर पहुंचा। तभी तीनो मिल करके रोहित यादव से मारपीट करने लगे और अपने पास रखे चाकू से रोहित की छाती पर वार कर हत्या कर दिया और मौके से सभी फरार हो गये थे। सभी आरोपियो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। प्रथम दृष्टिया यह मामला प्रेम-प्रसंग एवं आपसी रंजिश का लग रहा है। जिसपर आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु०अधिकारी (पु) नारद सुर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुंद शेर सिंह बंदे, सायबर सेल प्रभारी उनि० संजय सिंह राजपुत प्र०आर० प्रकाश नंद, श्रवण कुमार दास, मिनेश सिंह धु्रव, आर० चम्पलेश सिंह ठाकुर, रवि यादव, अजय जांगडे़, पियुष शर्मा, शुभम पांडेय, कामता आवडे, मोनू नामदेव द्वारा की गई।