कलेक्टर से महिला ने की फरियाद..तब होने लगी चर्चा..कहा कुर्सी भी लेकर जाती हूं साहब!..

बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..कलेक्टर जनदर्शन में आज एक ऐसी महिला फरियादी पहुँची थी..की उसकी उस फरियाद की चर्चा कलेक्टोरेट के गलियारों और अधिकारियों बीच होती रही..वही कलेक्टर ने महिला की फरियाद सम्बंधित विभाग को मार्क कर दिया है..और महिला को आश्वस्त किया है..की उसकी मांग पर विचार किया जाएगा!..

दरअसल आज कलेक्टर जनदर्शन में विकासखण्ड वाड्रफनगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुडरु में पदस्थ एक महिला भृत्य पहुँची थी..और उसने बकायदा एक मांग पत्र के साथ कलेक्टर से फरियाद की उसका स्थान्तरण उसके घर के पास के स्कूल मे कर दिया जाए..घर से स्कूल दूर होने के चलते उसे स्कूल जाने में लेट लतीफी हो जाती है..और स्कूल प्रिंसिपल उसका अपसेन्ट लगा देते है..जिसको लेकर उसके और प्रिंसिपल के बीच अनबन होती रहती है..महिला भृत्य ने यह भी मांग की ..कि इस दिवाली उसे महीने की पूरी तनख्वाह दी जाए..

इसके अलावा महिला के उस फरियाद में सबसे दिलचस्प तो यह था ..की आये दिन उसके और प्रिंसिपल के बीच हो रहे विवाद के चलते उसे स्कूल में बैठने तक के लिए कुर्सी नही मिलती..और वह अपने घर से ही कुर्सी लेकर रोज स्कूल जाती है!..

बहरहाल महिला की मांगो और शिकायतों में कितना सच और कितना झूठ है..यह तो जांच का विषय है..और कलेक्टर ने इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित भी कर दिया है..लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला ट्रांसफर से प्रेरित ही प्रतीत हो रहा है…

Whatsapp Group
telegram group