– बैंक प्रबंधन ने थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
सीतापुर:-नगर में सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रही है।बीती रात चोरों ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर से ठेंगा दिखाते हुए बैंक के एसी में लगे तांबे का तार काटकर चुरा ले गये।बैंक प्रबंधन को इसकी जानकारी लगने पर उनके द्वारा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बीती रात नगर में सक्रिय चोर गैंग ने एक बार फिर नगर की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।चोरो ने इस बार किसी दुकान को नही बल्कि एसी में लगे तांबे के तार पर हाथ साफ किया है।चोर गिरोह थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एसी में लगे तांबे के तार काटकर चुरा ले गये।घटना के अगले दिन बैंक खुलने के बाद जब एसी काम नही कर रहा था तब मरम्मत के लिए मैकेनिक बुलाया गया।मैकेनिक ने जब सिस्टम की खराबी जानने अंदर बाहर जांच की तब पता चला कि इसको सपोर्ट करने वाला तांबे का तार गायब है।चोरी गये तांबे के तार की कीमत पचास हजार रुपये बताई जा रही है।इस घटना के पीछे आशंका जताई जा रही है कि इस चोरी के पीछे कबाड़ी गैंग या फिर शातिर चोरों का हाथ हो सकता है।बैंक प्रबंधन ने थाने में आवेदन देकर एसी में लगे तांबे के तार की चोरी की घटना से पुलिस को अवगत करा दिया है।
सप्ताह भर पहले किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का आज तक नही लगा कोई सुराग:-
सप्ताह भर पहले नगर के बसस्टैंड में श्री श्याम किराना दुकान में शटर तोड़कर की गई चोरी का सुराग पुलिस आज तक नही लगा पाई है।चोरों ने थाने के पीछे नेशनल हाईवे से सटे पुराना बसस्टैंड में स्थित किराना दुकान में देर रात शटर तोड़कर नगदी सवा लाख समेत कीमती सामान पार कर दिया था।इस घटना में संलिप्त चोरों के बारे में सप्ताह भर बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।इसके अलावा एक करोड़ की उठाईगिरी तो अब दूर की कौड़ी लग रही है लेकिन इसके अलावा दर्जनों चोरी एवं चेन स्नेचिंग के मामले भी आज तक अनसुलझे है।नगर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की हालत देखते हुए नगर की जनता का भरोसा पुलिस के ऊपर से उठने लगा है।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारियों का रवैया एवं स्थानीय पुलिस की लगातार नाकामी को देखते जनता अपनी सुरक्षा अब भगवान भरोसे मानकर चल रही है।
इस संबंध में एसडीओपी तुलसिंह पट्टावी ने बताया कि पुलिसिया कार्यप्रणाली में कसावट लाई जायेगी।शहर में चोरी उठाईगिरी की घटना पर भी लगाम लगाया जायेगा।
