खुड़मुड़ा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने पर गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित… 2 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग प्रवास के दौरान अपने दुर्ग निवास कार्यालय में खुड़मुड़ा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने पर पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

उन्होंने दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा और पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर सहित 50 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी को इस सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री साहू ने अधिकारियों से उनके अनुभव भी साझा किए।

उन्होंने दुर्ग जिले के पुलिस के लिए 2 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा करते कहा कि उन्हें जल्द ही प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।