सरकार आई तो प्रतापपुर बनेगा जिला-धर्मजीत सिंह

छजकां जोगी का जिला व ब्लॉक समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

सूरजपुर-प्रतापपुर

प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस से ऊब चुकी है और प्रदेश में पूरा माहौल जोगी कांग्रेस के पक्ष में है। अजीत जोगी की सोच विकासशील और गतिशील है जिसका फायदा प्रदेश को मिलेगा। प्रदेश में अगर सरकार आई तो प्रतापपुर को जिला बनाया जाएगा। उक्त बातें छजकां जोगी के लोकसभा प्रभारी धर्मजीत सिंह ने जिला व ब्लाक समन्वय समिति की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रतापपुर, वाड्रफनगर से भाजपा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने जोगी कांग्रेस का दामन थामा।

स्थानीय गेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के संगठन जिला प्रतापपुर के जिला व ब्लाक के समन्वय समिति के सदस्यों की बैठक पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व सरगुजा लोकसभा प्रभारी धर्मजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संभाग के अन्य बड़े नेता शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मजीत सिंह ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हजारों हजारों लोग जोगी कांग्रेस से जुड़ रहे हैं क्योंकि जब अजीत जोगी प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास को प्रत्येक व्यक्ति ने देखा था। भाजपा और कांग्रेस की सोच विकास से कोसों दूर सामन्तवादी है। जोगी कांग्रेस समय की मांग है और प्रदेश से जो रुझान मिल रहे हैं। निश्चित तौर पर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी जो आम आदमी की सरकार होगी और देश में प्रदेश की एकलौती सरकार होगी, जो सिर्फ  प्रदेश के लिए काम करेगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह, दानिश रफीक, पीएस कुमार, प्रवीण दुबे, अतुल सिंह, संतोष इंजीनियर, राजेश मराबी, हरिश्चंद, नरेंद्र मराबी, रामवृक्ष जागते सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता जिशान खान व आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य सुरेश आयाम ने किया। इस दौरान लालचंद यादव, नीरज पाण्डेय, राकेश मित्तल, जायसवाल, आयुष गुप्ता, धर्मेन्द्र जायसवाल, राजकुमार पोर्ते, धर्मजीत राजवाड़े, धर्मजीत देवांगन, मो. इदरीस, मो. अमिन, इस्लाम अंसारी, कुतुब्द्दीन अंसारी, इब्ने अली, कन्हैया राम, हाकिम सिंह, आरबी जायसवाल, राकेश कनोजिया, समयजान अंसारी, शेर जमान, इस्माइल खान, जन्नत खान, विनोद कुशवाहा, सराफत अली, कवी पटेल, रामलखन सिंह, रामजनम यादव, प्रदीप कोलता, रामपति सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।