गोंड़ रचनात्मक समाज कल्याण समिति ने महिला एवं पुरुष कार्यकारणी का किया विस्तार!

कोरिया. जिले के मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक के महारानी दुर्गावती (गोंडवाना भवन) में आम सभा का आयोजन किया गया..इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया.. इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष संतोष सिंह कमरो, उपाध्यक्ष शिवरतन सिंह मरकाम, गीता सिंह उईके, सचिव तिलकराज आयम, सहसचिव ममता सिंह मरपच्ची, कोषाध्यक्ष आमोल सिंह मराबी, उप कोषाध्यक्ष रजनी पावले, मीडिया प्रभारी धर्मपाल सिंह टेकाम एवं कार्यकारणी में 13 अन्य सदस्यों का चयन किया गया..शेष एक उपाध्यक्ष एवं आठ कार्यकारणी सदस्यों का चयन अधिकार अध्यक्ष को दिया गया.

इसी तरह महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया.. जिस कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुखमंती सिंह मरकाम, उपाध्यक्ष यशोदिया बाई कुसरो, राधा बाई आयम, सरोज सिंह पावले, सचिव फूलमति उइके, सह सचिव सरस्वती कमरो, कोषाध्यक्ष सोनिया कमरो, सह कोषाध्यक्ष सावित्री सिंह मरकाम एवं कार्यकारणी के 04 सदस्यों का चयन किया गया.. शेष 17 कार्यकारिणी एवं 1 मीडिया प्रभारी का चयन अधिकार अध्यक्ष को दिया गया. कार्यकारणी का गठन शरण सिंह मरपच्ची, अध्यक्ष गोंड़ रचनात्मक समाज कल्याण समिति कोरिया की अध्यक्षता एवं परमेश्वर सिंह मरकाम की उपस्थिति में किया गया.