संभागायुक्त और कलेक्टर नें किया ध्वजारोहण

अम्बिकापुर
कमिष्नर कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस 
सरगुजा संभाग के कमिष्नर श्री टी.सी. महावर ने संभागायुक्त कार्यालय में आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी को अपने संवैधानिक दायित्वों के प्रति सजग रहकर राष्ट्र के विकास में अपनी महती भागीदारी सुनिष्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री ए.पी. सांडिल्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

कलेक्टोरेट में मनाया गया गणतंत्र दिवसdm surguja
सरगुजा कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन द्वारा  कलेक्टोरेट में आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के समय राष्ट्र के विकास एवं लोकतंत्र के सुचारू संचालन हेतु संविधान का निर्माण किया गया। वर्तमान में हमें लोकतंत्रात्मक मूल्यों एवं संविधान के अनुरूप लांेगो को निष्पक्ष एवं पारदर्षी प्रषासन देकर राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने संवैधानिक दायित्वों का सजगतापूर्वक निर्वहन करना होगा और अपने कर्तव्य का पूरी संवेदनषीलता के साथ पालन भी करना होगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एन.एन. एक्का, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री आर. एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाष चैधरी, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री आर.एन. सिंह सहित कलेक्टोरेट परिसर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।